फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख शमी हत्याकांड के दो दबोचे

Thu, 06 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मऊआइमा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी की हत्या के मामले में एसटीएफ और इलाहाबाद क्राइम ब्रांच ने प्रतापगढ़ में दो बदमाशों को दबोचा है।  शूटरों को एसटीएफ और इलाहाबाद पुलिस ने मंगलवार रात उनके घर से दबोच लिया। एसटीएफ और इलाहाबाद पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी शूटर हैं। हाल ही में महेंद्र पासी की हत्या में भी ये शामिल थे। आरोपियों के घर से पुलिस को कई असलहे और बम भी बरामद हुए हैं। उनसे पूछताछ के बाद घटना में शामिल दूसरे अपराधियों की तलाश में बुधवार देर रात भी छापेमारी की गई।
विज्ञापन


इलाहाबाद के मऊआइमा में पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तब से पुलिस एक नामजद आरोपी जाबिर तथा उसके जीजा निसार की तलाश में जुटी है। मंगलवार की रात इलाहाबाद एसटीएफ और पुलिस ने नगर कोतवाली के भिलमपुर गांव में छाप मारकर दो लोगों को पकड़ लिया। एसटीएफ के एक सिपाही ने अपना नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि पकड़े गए युवक शमी हत्याकांड के शूटर हैं। बुधवार को उनकी निशानदेही पर उनके घर के बगल गड्ढे में छिपाए गए असलहे और कई बम बरामद किए गए। दोनों महेन्द्र पासी और शमी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे मिले क्लू के आधार पर उनके साथियों की तलाश की जा रही है। देर रात कई टीम ने प्रतापगढ़ में छापे मारकर दो लोगों को और पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें