फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल की आशंका से अलर्ट रही पुलिस

Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एलएलबी छात्र दिलीप कुमार सरोज की हत्या को लेकर उपजे तनाव को देखते हुए मंगलवार को पुलिस अलर्ट रही। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। अफसर खुद हालात का जायजा लेने के लिए गश्त करते रहे। अफसरों का दावा है कि पुलिस की सख्ती का ही नतीजा रहा कि  दिन भर में कहीं किसी तरह की अशांति की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


एडीसी से एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा दिलीप कुमार सरोज नौ फरवरी की रात कटरा स्थित कालिका रेस्टोरेंट में दोस्तों संग खाना खाने गया था। जहां स्टील की पाइप और डंडे से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। छात्र के साथ हुई इस बर्बरता से समाज के हर वर्ग में रोष था। सोमवार को शहर भर में जबरदस्त प्रदर्शन भी हुए। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा बैंक रोड चौराहे के पास से गुजर रही सिटी बस में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी गई। बवाल की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स लेकर एसएसपी आकाश कुलहरि खुद गश्त पर निकले। एहतियात के तौर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय और आसपास के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और आरएएफ भी तैनात की गई। मंगलवार को पुलिस पहले से ही अलर्ट रही।

विश्वविद्यालय, लल्ला चुंगी, लक्ष्मी टॉकीज, कटरा, बैंक रोड समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी फोर्स तैनात रही। ग्रामीण इलाकों के थानों की फोर्स भी बुलाई गई। बालसन चौराहे पर छात्रों की सभा के मद्देनजर सीओ कर्नलगंज, जार्जटाउन समेत अन्य थानों की फोर्स लेकर मौजूद रहे। यहां सुबह आठ बजे ही फोर्स पहुंच गई थी, जिनमें घुड़सवार पुलिस भी शामिल थी। छात्रों की भीड़ जुटी तो पीएसी के साथ आरएएफ भी बुलाई गई। उधर, बघाड़ा और सलोरी इलाकों में भी पुलिस टीम ने गश्त की। एसएसपी, एसपी सिटी सिद्धार्थ सिंह मीणा, सीओ बैरहना सुकीर्ति माधव समेत तमाम अफसर गश्त पर रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ ही सीएमपी, एडीसी और ईश्वरशरण डिग्री कॉलेज के बाहर भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। सीओ बैरहना सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस पहले से अलर्ट रही। शहर में कहीं भी अशांति की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें