फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में मुसाफिरों को लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रामबाग जंक्शन से जीआरपी ने एक  मुसाफिरों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटने वाले बदमाश को पकड़ा है। उसे मंगलवार रात को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पांच घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


रामबाग जीआरपी के दरोगा बीआर बिंद ने बताया कि पकड़ा बदमाश संतोष कुमार तिवारी उर्फ गिरजा शंकर तिवारी करछना के हिन्दूपुर का रहने वाला है। वह पहले जहरखुरानी की आरोप में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

तलाशी में 20 हजार रुपया, 30 ग्राम नशीला पाउडर,नशीला बिस्किट बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि रामबाग स्टेशन से तीन मुसाफिरों को और जंक्शन से दो मुसाफिरों के साथ जहरखुरानी की घटना को कबूल किया है। वह मुंबई और गुजरात से आने वाले मुसाफिरों को निशाना बनाता है। उसके खिलाफ जीआरपी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें