फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से नर्स की मौत, मचा कोहराम

Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के पास जीटी रोड पर सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। जीटी रोड पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने सामने से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवती की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। युवती एसआरएन में संविदा पर बतौर नर्स तैनात थी। युवती की मां भी एसआरएन में नर्स है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। हादसे में मारी गई युवती ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। पुलिस के पहुंचने पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


मूलत: बलिया की रहने वाली इंदू राय एकलौती बेटी 32 वर्षीय पूजा के साथ झूंसी के छतनाग रोड स्थित नैका-महीन गांव की प्राईवेट कालोनी मायापुरी में रहती थी। इंदू के पति चंद्रभूषण राय पुलिस विभाग में हैं। पर यहां इंदू बेटी के साथ लंबे वक्त से बेटी के साथ रह रही हैं। इंदू स्वरूपरानी अस्पताल में सीनियर नर्स हैं। बेटी पूजा भी एसआरएन में संविदा पर बतौर नर्स तैनात थी। सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे पूजा घर से किसी काम से स्कूटी से शहर जाने के लिए निकली थी। पंत संस्थान के पास पहुंचने पर गलत दिशा से सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी ट्रक के भीतर घुस गई थी। हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवती को गंभीर हालत में एसआरएन ले गई। हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के मौत की खबर मां इंदू को मिली तो बदहवास हालत में एसआरएन पहुंची। उधर, ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया था। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। पुलिस की मौजूदगी में कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


एसआरएन में नर्स इंदू राय की बेटी पूजा उनके लिए बेटे से कम नहीं थी। पूजा अपनी मां की एकलौती संतान थी। पूजा के मौत की खबर उसके मोहल्लेवालों को मिली तो वे भी सन्न रह गए। सभी पूजा के सरल और मृदुभाषी स्वभाव की चर्चा करने लगे। बोले कि ऐसी बेटी सभी मां को मिले। बेटी की मौत से मां इंदू बेसुध पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें