शुक्रवार सायंकाल सोरांव इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी द्वारा एक बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घर पर जन्म देने के बाद जब जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी सोरांव ले आए। जहां डाक्टरों ने किशोरी तथा बच्चे की हालत गंभीर देख, उपचार के लिए परिजन संग डॉक्टरों ने डफरिन अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। फिलहाल मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज चुकी है। किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद गांव में खलबली मची हुई है। वहीं अस्पताल में किशोरी तथा बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरोपी ने किशोरी के साथ घटना को आठ माह पूर्व ही अंजाम दिया था।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, अगर ऐसी घटना है, तो विवेचना कर आरोपितों पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
जितेंद्र गिरी, सीओ सोरांव,
घटना मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। अगर जांचोपरांत कोई धारा बनेगी, तो निश्चित ही धारा बढ़ाई जाएगी।
सुरेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर, सोरांव,