फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में चोरी करते पकड़ा गया महिला गिरोह, हंगामा

Mon, 25 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित एक शॉपिंग मॉल में चोरी करते हुए एक महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। एक महिला के पकड़े जाने के बाद तीन अन्य महिलाएं भी पकड़ ली गई। महिला गिरोह के पकड़े जाने के बाद मॉल में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस चारों महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि बाद में थाने में समझौता हो गया। 
विज्ञापन

कर्नलगंज की रहने वाली तनु सोमवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान महिला के पर्स 11 हजार रुपये उड़ा दिया गया। मॉल के अंदर पर्स से रुपये गायब होने से तनु सकते में पड़ गईं। उन्हें बगल की एक महिला पर शक हुआ। 
तनु ने महिला को दबोच लिया। इस पर भीड़ जुट गई। तलाशी में उसके पास से रुपये बरामद हो गए। इसी दौरान पता चला कि एक महिला का मोबाइल भी गायब हुआ। पकड़ी गई महिला से पूछताछ के बाद गिरोह में शामिल तीन अन्य महिलाओं को पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि जिस महिला के रुपये गायब हुए थे। उसने रकम मिलने के बाद तहरीर नहीं दी। पकड़ी गई महिलाओं में एक गर्भवती थी। जिसके चलते उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें