महाराणा प्रताप चौराहे के निकट सड़क दुर्घटना में इंद्रमणि त्रिपाठी (45 ) पुत्र महेंद्र मणि त्रिपाठी की मौत हो गई। जगराम हलवाई चौराहे के रहने वाले इंद्र मणि कौशांबी में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूल में हैड मास्टर थे। वह बाइक से कौशांबी से आए थे और घर जा रहे थे। महाराणा प्रताप चौराहे के निकट उनमें पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण वह वहीं बेहोश होकर गिर गए। इस दुर्घटना के कारण करीब दस मिनट ट्रैफिक जाम हो गया था। आसपास के लोगों ने 100 डायल और एंबुलेंस बुलाकर वैली अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। यहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि यह घटना दोपहर एक बजे हुई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि चौराहे पर नगर निगम की बिजली सही करने वाली गाड़ी से टक्कर लगी थी। उसी समय चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। लेकिन किसी ने गाड़ी नंबर नोट नहीं किया। पुलिस तथा परिवार के लोग आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से गाड़ी के लाइट सही होने के फु टेज निकलवा रहे हैं। उन्हीं फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद ही परिजन थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके शाम को पोस्ट मार्टम करा दिया है। जिसमें सिर के पीछे लोहे की किसी भारी वस्तु से चोट लगने से खून निकलने की पुुष्टि हुई है।