फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चिकित्सक की बीवी से लूटपाट, मची खलबली

Fri, 14 Aug 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन में बुधवार की शाम चिकित्सक की बीवी से घर में घुसकर की गई सोने की जंजीर के लूट से खलबली मच गई। महिला ने शोर मचाया तो कालोनी के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी युवक को दबोचकर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से सोने की जंजीर बरामद की है। आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। घटना से कालोनी में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन निवासी डॉ. अमिताभ उपाध्याय स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। बुधवार की शाम उनकी पत्नी व बच्चे घर पर मौजूद थे। शाम तकरीबन साढ़े छह बजे एक युवक बाइक से वहां पहुंचा तथा चिकित्सक के घर के भीतर बेधड़क दाखिल हो गया। उसने चिकित्सक की पत्नी को दबोच लिया तथा गले से सोने की जंजीर छीनकर भागने लगा।

महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक विवेक तिवारी निवासी सैदाबाद थाना हंडिया के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। विवेक के पास से चिकित्सक की पत्नी से छीनी गई सोने की जंजीर भी बरामद की गई। युवक की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना से कालोनी में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


चिकित्सक के घर में घुसकर लूटपाट करने वाले युवक को चार माह पहले भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब वह कालोनी के किसी मकान में रहने वाली किशोरी से छेड़छाड़ के आरेाप में धरा गया था। हालांकि भुक्तभोगी द्वारा तहरीर न दिए जाने पर पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें