फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के गार्ड की गोली मारकर हत्या

Wed, 15 Jul 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। अल्लापुर के मटियारा रोड पर मंगलवार रात वकील अखिलेश शुक्ला के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर वकील के घरवाले और पड़ोसी पहुंचे तो गार्ड खून से लथपथ पड़ा था। गार्ड को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज मौके पर पहुंच गए। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जॉर्जटाउन के अल्लापुर इलाके में मटियारा रोड पर रहने वाले अखिलेश शुक्ला जिला कचहरी में वकील हैं। उनके यहां पिछले तीन महीने से  चित्रकूट के बरगड़ इलाके के धुड़िया गांव का राधेकांत मिश्र(40) बतौर गार्ड नौकरी करता था। वह अखिलेश के घर में ही रहता था। रात लगभग साढ़े दस बजे अखिलेश के घर केदरवाजे पर कुछ लोग पहुंचे। आवाज देकर अखिलेश को बुलाया। इस पर गार्ड राधे गेट पर पहुंचा।

लेकिन वह अपनी बंदूक लेना भूल गया था। गेट पर ताला लगा होने के कारण गार्ड राधे ने अंदर से ही झांका। जैसे ही उसने चेहरा बाहर निकाला, हमलावरों ने सटा कर गोली मार दी। गोली राधे की बायीं आंखे को चीरते हुए सिर के पीछे से निकल गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अखिलेश और उनके घरवाले बाहर निकले तो देखा कि गार्ड खून से लथपथ पड़ा हुआ था। गार्ड को आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। वकील के गार्ड की हत्या की जानकारी मिलते ही अखिलेश के जानने वाले तमाम वकील घटनास्थल पर पहुंच गए। राधे के तीन पुत्र और तीन बेटियां है।
विज्ञापन


राधे की पत्नी बीमार चल रही है। राधे की हत्या की खबर सुनकर उसके जीजा होमगार्ड प्रेम कुमार रोते हुए  पहुंचे। वहीं राधे के मौत की खबर गांव पहुंची कोहराम मच गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ वीरेंद्र कुमार भी मौके पहुंच गए। सीओ के मुताबिक अखिलेश जिस मकान में रहते हैं, उसे लेकर उनका अपने रिश्तेदार विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी विवाद में यह घटना हुई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें