फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी में रिटायर फार्मासिस्ट से दस लाख की लूट

Fri, 29 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट शिवशंकर सिंह से दस लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों की छीनाझपटी के दौरान सड़क पर गिरकर कुछ दूर तक घिसटने से बुजुर्ग को चोट भी पहुंची। बाइक सवार बदमाश रकम लूटकर फरार हो गए। दस लाख रुपये लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक बदमाशों का क्लू नहीं मिल सका था।
विज्ञापन


 मूलत: वाराणसी में बाबतपुर इलाके के रहने वाले शिवशंकर सिंह तकरीबन तीन साल पहले कमला नेहरू अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद से रिटायर हुए हैं। उनका बेटा सुधीर भी फार्मासिस्ट है। वह आवास विकास कालोनी झूंसी की योजना तीन के सेक्टर दस में मकान बनाकर परिवार समेत रहते हैं। उन्हें शनिवार को अंदावा गांव में एक जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। इसकी खातिर पैसों का इंतजाम करने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बेटे सुधीर और उसके दोस्त रोहित वर्मा के साथ कार में शहर में भोला हॉस्पिटल के निकट स्टेट बैंक की शाखा पहुंचे। बैंक से उन्होंने आरटीजीएस के जरिए जमीन मालिक के खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाकी दस लाख रुपये नगद देने थे। दस लाख रुपये खाते से निकालकर शिवशंकर ने बैग में भर लिए। वहां से निकलकर वे सीएमओ दफ्तर गए। फिर वे शाम लगभग सवा पांच बजे आवास विकास कॉलोनी पहुंचे। सुधीर और रोहित को किसी दोस्त के यहां जमीन के बारे में कुछ बात करने जाना था। सुधीर ने पिता शिवशंकर को नगदी भरे बैग के साथ घर के पास सेक्टर दस की सड़क पर कार से उतार दिया।

वहां से शिवशंकर पैदल घर की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाश ने उनके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी के दौरान शिवशंकर कुछ दूर तक सड़क पर गिरकरघिसटते गए पर उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। बौखलाकर बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और बैग छीनकर फरार हो गए। शिवशंकर लहूलुहान हो गए। सरेशाम वारदात से खलबली मच गई। पता चला तो सुधीर दोस्त के साथ वहां आ गया। कुछ देर में एसओ झूंसी विजय प्रताप, एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव, सीओ दारागंज गणेश शाहा ने भी मौके पर आकर जानकारी ली। पुलिस ने शिवशंकर के बेटे सुधीर और उसके दोस्त राहुल से देर तक घुमा-फिराकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर दस के मुख्य मार्ग पर सरेशाम लाखों की लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने इलाकाई पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब सड़क पर काफी भीड़ रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना रखा था। बाइक धीमी करने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने बुजुर्ग से बैग छीना था। इसके बाद दोनों बदमाश आराम से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें दबोचने के लिए दौड़े लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल गए थे। 

पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है कि कार से पैसा निकालकर घर लौट रहे बदमाशों को कैसे पता था कि शिवशंकर कार से उतरकर घर तक पैदल जाने वाले हैं। कार से उतरकर महज दस कदम आगे बढ़ने पर बदमाशों ने पीछे से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। ऐसे में पुलिस को किसी करीबी के लूट में शामिल होने का शक है। पुलिस को आशंका है कि बाइक सवार बदमाश संभवत: बैंक से ही पीछे लगे रहे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें