फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर को साइबर शातिरों ने लगाया चूना

Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
विज्ञापन
सिविल लाइंस में पीएनबी मेटलाइफ इश्योरेंस के सेल्स मैनेजर संतोष कुमार उपाध्याय साइबर शातिरों क ा शिकार हो गए। ठगों ने उनके खाते से 25 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आया तो उनका माथा ठनका। वह परेशान हैं कि आखिर शातिरों को उनका एटीएम नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी कैसे चुराई, जो खाते से ऑनलाइन हवाई टिकट बुक करा लिया। 
विज्ञापन


धूमनगंज में नींवा के रहने वाले संतोष बैंक से रकम निकलने की जानकारी पर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। आरोप है कि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने यह कहते हुए तहरीर लेने से इंकार कर दिया कि इतनी फुर्सत कहां जो ऐसे मामलों की जांच की जाए। पुलिस को लूट, डकैती, हत्या और रेप के मामलों से फुर्सत मिलेगी, तब मुकदमा लिखा जाएगा। परेशान संतोष शुक्रवार दोपहर एसएसपी शलभ माथुर से मिले और घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने मुकदमा लिखकर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

संतोष ने जब बैंक से जानकारी मिलने के बाद साइबर शातिरों के बारे में छानबीन की तो पता चला कि नई दिल्ली में कंडली निवासी सुमित राय ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है। टिकट श्यामकांत भट्टाचार्य, रजीब खान और रवींद्र कुमार के नाम से स्पाइस जेट के लिए बुक हुआ है, जो कि चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से अगरतला का है। शिवकुटी की रहने वाली शीला कुशवाहा के खाते से भी साइबर शातिरों ने 15 हजार रुपये उड़ा दिए हैं। शिकायत पर शिवकुटी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें