इलाहाबाद। कैं ट इलाके में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी का पर्स छीनकर भागे बदमाश को पब्लिक ने दौड़ाकर दबोच लिया। अचानक हुई वारदात के बाद इंस्पेक्टर की पत्नी ने शोर मचाया तो बदमाश भागा। लेकिन आसपास के लोगों ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद स्नेचर को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।
कैंट इलाके में पंचपुष्प अपार्टमेंट में रहने वाले दीवान सिंह पुलिस महकमें में इंस्पेक्टर हैं। इन दिनों उनकी तैनाती क्राइम ब्रांच में है।
उनकी पत्नी सुबह निरंजन अपार्टमेंट के पास से पैदल गुजर रही थीं। तभी एक बाइक सवार बदमाश आया और इंस्पेक्टर की पत्नी का पर्स छीनकर भागा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। आसपास के लोगों ने बदमाश को दौड़ाया। आगे जाकर वह गिर पड़ा। लोगों ने पकड़ने के बाद बदमाश को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस बुला ली। कैंट पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनमोल उर्फ अंकित सिंह मूलरूप से चोचकपुर गाजीपुर का रहने वाला है। वह बैंक रोड पर किराए पर रहता है। वह बीए का छात्र है।