फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से गैंगरेप और हत्या से नाराज स्कूली छात्रों ने काटा बवाल, एसओ सस्पेंड

Sun, 09 Aug 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लालापु़र (इलाहाबाद)। यमुनापार के लालापुर इलाके में तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या की घटना से नाराज छात्रों ने शनिवार सुबह छात्रों ने जमकर बवाल काटा। कालेज के छात्रों के साथ ग्रामीणों ने लालापुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस की फोरेंसिक वैन पर पथराव कर दौड़ा लिया। चक्काजाम और बवाल की सूचना पर पहुंची लालापुर पुलिस पर भी पथराव करते भीड़ ने फोर्स को खदेड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणोें ने एक एसआई और तीन सिपाहियों के साथ मारपीट ाभी की। बवाल की सूचना पर एसपी यमुनापार, सीओ बारा, कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर जाम खुला। लापता छात्रा के खोजबीन में लापरवाही बरतने वाले एसओ लालापुर कमलेश यादव को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। उनकी झूंसी थाने के एसआई अमित कुमार मिश्र को एसओ लालापुर बनाया गया।
विज्ञापन


लालापुर इलाके की तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा सीमा (16) (नाम काल्पनिक) की शुक्रवार शाम को घर से तीन किलोमीटर दूर जंगल में लाश मिली थी। छात्रा के साथ गैंगरेप कर ईंट-पत्थर से कूंचकर बेहरमी से कत्ल करने के बाद आरोपियों ने शव जलाने का प्रयास किया था। सूचना पर लालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा और दूर घने जंगल में शव मिलने के चलते रात में शव को मौके से पुलिस लेकर नहीं आ पाई थी। उधर, घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई।

शनिवार सुबह इस बात की जानकारी इंटर की छात्रा सीमा के कालेज पहुंची तो शोक सभा के छुट्टी कर दी गई। स्कूल से निकले नाराज छात्रों ने लालापुर चौराहे पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह देखकर आसपास के गांव के सैकड़ों लोग भी छात्रों के साथ विरोध में शामिल हो गए। तभी उधर से पुलिस की फोरेसिंक वैन गुजरी। जिसे देखते ही छात्रों ने वैन ईंट-पत्थर लेकर वैन को दौड़ा लिया। आक्रोशित छात्रों ने वैन पर पथराव किया। चक्काजाम से और पथराव से चौराहे पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर लालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज लोगों ने पथराव करते हुए पुलिस को भी खदेड़ लिया। एक सिपाही और तीन सिपाही को पकड़कर पीट दिया। किसी तरह भीड़ के चंगुल से निकल दरोगा सिपाही  भागे। बवाल की सूचना पर एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र, सीओ बारा वीएस तिवारी, कई थानों की फोर्स और पीएसी व प्रशासनिक अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने बातचीत कर उत्तेजित छात्रों को शांत कराया गया। छात्रों की मांग थी कि मृत छात्रा के परिजनों को 20 लाख मुआवजा दिया जाए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो। पुलिस अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो स्कूली छात्र चले गए।

इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। लगभग तीन घंटे तक ग्रामीणों की भीड़ थाने पर डटी रही। दोपहर में छात्रा के शव को पुलिस ने मोर्चरी भेजा। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। छात्रा के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। बाल, नाखून, दांत और वैजाइनल स्वैप को सुरक्षित रख लिया गया है।  छात्रा के शव का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई से तीनों भाइयों के आने के बाद होगा। मामले में मृत छात्रा की भाभी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। वहीं मौके पर प्रधान कृष्णानंद शुक्ल ने दस हजार, आर प्रसाद एकेडमी के प्रबंधक अनिल पांडेय ने बीस हजार और दरोगा बिहागड़ सिंह यादव ने तीन हजार रुपये देकर छात्रा के घरवालों की मदद की।

 इंटर की छात्रा के पास खुद का मोबाइल था। घर में बूढ़े मां-बाप और भाभियों के होने के चलते उसके पास मोबाइल था। जिसे छात्रा हमेशा अपने पास रखती थी। बताते हैं कि घटना वाले दिन छात्रा अपना मोबाइल घर ही छोड़ गई थी। इससे जाहिर है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से मामले के खुलासे में पुलिस को मदद मिलेगी।

 एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र ने बताया कि घटना के खुलासे में शंकरगढ़, लालापुर के साथ घूरपुर पुलिस को लगाया गया है। तीनों टीमों की निगरानी सीओ बारा करेंगे। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना को खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें