फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी

Thu, 19 Oct 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
धूमनगंज के नीवां में छोटी दिवाली की रात एक युवक ने आठ साल की बालिका से दरिंदगी कर डाली। वह पड़ोस में रहने वाली बालिका को बहाने से अपने खंडहर में तब्दील पुराने मकान में ले गया और बलात्कार किया। बालिका को जख्मी छोड़ वह भाग गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की।
विज्ञापन


नीवां मुहल्ले का 28 वर्षीय शक्ति कुमार का पुराना मकान बालिका के घर के बगल में है। वह मकान खंडहर में तब्दील हो चुका है। शक्ति पत्नी और बच्चों के साथ वहां से दूर दूसरे घर में रहने लगा। हालांकि वह बालिका के घर में भी आता-जाता रहा। बालिका के पिता का देहांत हो चुका है। मां किसी तरह गुजारा कर रही है। बुधवार रात करीब आठ बजे शक्ति आया और बालिका को बहाने से अपने साथ अपने पुराने मकान में ले गया। उसने बालिका से हैवानियत कर डाली। वह रोने लगी तो शक्ति भाग गया। बालिका जख्मी हालत में रोते हुए घर पहुंची तो उसकी मां सन्न रह गई। उसने चीख-पुकार की तो पड़ोसी आ गए। फिर बालिका को लेकर सभी धूमनगंज थाने गए। पुलिस ने बालिका को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया क्योंकि बलात्कार से उसकी हालत खराब हो गई थी। थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शक्ति मजदूरी करता है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें