फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसी मेें छेड़खानी के विरोध पर बवाल, बमबाजी, दो जख्मी

Sat, 13 May 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
ईसीसी कॉलेज में शुक्रवार सुबह छेड़खानी के विरोध में जमकर बवाल हुआ। कॉलेज गेट पर परीक्षा देकर बाहर निकले बीए फाइनल ईयर के छात्र पर कई युवकों ने हमला कर दिया। उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। जब आसपास के लोग बीचबचाव करने दौड़े तो हमलावरों ने बमबाजी कर दी। धमाके के बाद गेट पर भगदड़ मच गई। छर्रा लगने से छात्र और एक प्रोफेसर का ड्राइवर जख्मी हो गए। सूचना पर मुट्ठीगंज पुलिस पहुंची। पूछताछ में पता चला कि बवाल छेड़खानी के विरोध को लेकर हुआ था। पहले हुए झगड़े की भी बात सामने आई है। चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जख्मी छात्र अर्पित यादव झूंसी का रहने वाला और इसीसी में फाइनल ईयर में पढ़ता है। उसने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य प्रताप सिंह ने छह दिन पहले कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी की थी। छात्रा ने उससे शिकायत की तो उसने जूनियर आदित्य प्रताप सिंह को दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी थी। उस दिन तो आदित्य ने अर्पित के सामने गलती मानी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कर चला गया था, लेकिन वह बदला लेने की फिराक में था।

शुक्रवार सुबह अर्पित जैसे ही परीक्षा देकर कॉलेज गेट के बाहर आया, आदित्य ने अपने भाई रामेंद्र प्रताप सिंह, साथी शुभम शुक्ला, राहुल और अन्य अज्ञात के साथ उसे घेर लिया और गालीगलौज करते हुए हमला बोल दिया। लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। मारपीट होते देख लोग बीच बचाव करने दौड़े तो हमलावर बमबाजी करते हुए भाग निकले। बम का छर्रा लगने से अर्पित और एक प्रोफेसर का ड्राइवर बदरूद्दीन जख्मी हो गए। अर्पित की आंख के नीचे छर्रा धंसा है। खबर पाकर एसओ मुट्ठीगंज संतोष शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। अर्पित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें