फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बंसल के कातिलों पर 50 हजार का इनाम

Tue, 07 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को डॉ. बंसल के कातिलों का स्केच जारी करते हुए 50 हजार के ईनाम की घोषणा है। बंसल की हत्या को लगभग दो महीने होने जा रहे हैं लेकिन अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। इसी कारण पुलिस ने स्केच जारी कर आम लोगों से बदमाशों के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


डॉ. बंसल की 12 जनवरी को जीवन ज्योति अस्पताल स्थित उनके चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम और एसटीएफ को लगाया गया था। लगभग दो महीनों की जद्दोजहद के बाद पुलिस के हाथ आज तक खाली हैं। सोमवार की डीजीपी जावीद अहमद ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर चश्मदीदों के आधार पर बनाए गए दो बदमाशों के स्केच जारी कर दिए।

डीजीपी ने बताया कि दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। एसएसपी इलाहाबाद शलभ माथुर ने बताया कि इनाम के लिए इलाहाबाद पुलिस ने ही संस्तुति की थी। स्केच में जिस तरह बदमाशों का हुलिया है, उससे मिलते जुलते शूटरों की तलाश पहले से जारी है। काफी दिन बीत गए हैं, इस कारण जनता से मदद मांगी जा रही है। बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है। बदमाशों को खोजने में फुटेज की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


बदमाशों की खोजबीन के लिए पुलिस अब सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि डा. बंसल हत्याकांड के संदिग्धों का स्केच पहली बार यूपी पुलिस के ट्विटर पर भी डाला गया है। अब तक ट्विटर पर पुलिस की जानकारियों को ही साझा किया जाता था। अब प्रदेश की सभी बड़ी घटनाओं के आरोपियों और संदिग्धों का प्रोफाइल भी ट्विटर पर डाला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें