दिल्ली में बदरपुर टोल प्लाजा पर गार्ड मनमोहन और महिपाल सिंह की हत्या कर लूट के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शहर से एक बदमाश को उठाया है। हत्याकांड में शामिल बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़कर पूछताछ की तो आर्यन का नाम सामने आया था। आर्यन यमुनापार के एक संस्थान का छात्र है।
सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने विमल पांडेय, राकेश, निहाल, बादशाह उर्फ शाहरूख समेत अन्य बदमाशों को पकड़कर पूछताछ किया तो पता चला कि आर्यन भी वारदात में शामिल है। बादशाह सोरांव इलाके का रहने वाला है। पूछताछ के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शहर में आई। सटीक मुखबिरी पर पुलिस ने घेरेबंदी कर आर्यन को सोरांव इलाके से दबोच लिया। इस बारे में पुलिस अफसरों से पूछा गया तो जानकारी से इंकार किया।