फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा के साथ सामूहिक रेप

Sat, 13 May 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मेजा के एक गांव में किराना की दुकान गई एक छात्रा को दो दरिंदे उठा ले गए और भूसा भरे कमरे में उसके साथ सामूहिक रेप किया। दोनों युवकों ने किशोरी को दो दिनों तक बंधक भी बनाए रखा और दुराचार करते रहे। किशोरी को खोजते-खोजते जब परिजन उस कमरे में पहुंचे तो वहां छात्रा सिसकती हुई मिली। परिजन शुक्रवार को पीड़िता को लेकर मेजा थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा और जेल भेज दिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए शहर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गांव की कक्षा नौ की छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह नौ मई को गांव के लक्ष्मण बिंद के किराने की दुकान पर बिस्किट लेने गई थी। वहां पर लक्ष्मण बिंद और अमर बहादुर बिंद ने उसे पकड़ लिया और दुकान के बगल भूसे भरे कमरे में बंधक बना लिया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। रेप करने के दौरान उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। हाथ भी बांधे गए थे। काफी देर तक जब छात्रा घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई। 11 मई को जब परिजन भूसे के कमरे की तरफ गए तो वहां पर छात्रा सिसकती मिली। मेजा पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद लक्ष्मण बिंद और अमर बहादुर बिंद को ऊंचडीह बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं।

किशोरी से अश्लील हरकत, आरोपी फरार
 मेजा में गुरुवार रात एक तेरह वर्षीय किशोरी बरामदे में सोई थी। घर के अन्य सदस्य भी वहीं सोए थे। आधी रात में बगल का रहने वाला शुभम पटेल आया और चारपाई पर सोई किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। किशोरी की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। घर के लोग जाग गए। आरोपी शुभम किशेारी और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर मेजा पुलिस आरोपी के  खिलाफ छेड़खानी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें