प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से परेशान होकर बृहस्पतिवार को शाहगंज में गढ़ी कला के टैक्सी ड्राइवर सागर सोनकर ने सुसाइड कर लिया था। उसकी मौत के बाद सागर के पिता ने आरोप लगाया था पड़ोस में रहने वाली एक युवती उसे शादी करने यह साथ भागने के लिए दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
सागर के पिता का आरोप था कि वह युवती सागर को आए दिन फोनकर शादी के लिए दबाव बनाती थी। वह धमकी देती थी कि शादी नहीं कर सकते तो भाग चलो।
वह सागर के मना करने के बाद भी फोनकर शादी करने के लिए धमकी देती थी। उसने धमकी दिया था कि उसके साथ शादी नहीं किया तो जान से मारवा देगी। युवती की प्रताड़ना से आजिज आकर उनके बेटे सुसाइड किया है। सागर के पिता विजय की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने सागर की प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ शाहगंज देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।