फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गंभीर

Sat, 16 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवाबगंज के मेण्डारा गांव में शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और रॉड से प्रधान पर हमला कर घायल कर दिया। बचाव करने पहुंचे प्रधान पुत्र की भी पिटाई की गई। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। इधर आरोपी के घर पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में ईट-पत्थर भी चले।
विज्ञापन


रंजिश प्रधानी के चुनाव के बाद और बढ़ गई। ग्राम प्रधान मो. अकरम के चुनाव जीतने के बाद मो. तौकीर से तनाव बढता गया। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह प्रधान ने मो. तौकीर के घर जाकर गाली-गलौज की। इस बात की जानकारी मो. तौकीर द्वारा मंसूराबाद पुलिस को दी गई। सुबह गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। दोपहर बाद गांव के मो. हलीम के होटल पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई फिर ग्राम प्रधान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

 मो. अकरम को गम्भीर चोटें आई हैं बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र मो. अवसाफ और मो. सैफ भी घायल हो गए। मारपीट की घटना से गांव में खलबली मच गई। दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने आरोपियों क ी धरपकड़ का विरोध होने पर उनके घर का दरवाजा तोड़ डाला। यहां आरोपियों के घर की महिलाओं ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाए। गांव में स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। देरशाम पुलिस को मामले में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है।
विज्ञापन


 दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से चल रही जंग में पिछले एक वर्ष पूर्व दोनों पक्ष में फायरिंग के दौरान छत पर तमाशबीन अनुज कुमार गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दोनों पक्ष मुकदमे के आरोपी बने और जेल भी गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें