फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंहड़ार, बेदौली, तरवाई के बूथों पर पथराव

Sun, 29 Nov 2015 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा (ब्यूरो)। फर्जी मतदान को लेकर मेजा के बेदौली, कोंहड़ार, तरवाई बूथों पर जमकर पथराव हुआ। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ प्रत्याशी के समर्थक बवाल करते रहे। अछोला बूथ पर तो मतपेटिका में पानी डालने की कोशिश की गई लेकिन वे सफल नहीं हुए। पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। कोंहड़ार पोलिंग बूथ पर दो प्रत्याशियों के एजेंट आपस में फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़ गए। मामला आगे बढ़ा तो बवाल हो गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने बूथ पर जमकर पथराव किया। मतदान कर्मियों ने मेज के नीचे घुसकर किसी तरह से अपना बचाव किया। बाद में फोर्स पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। बेदौली में भी पथराव हुआ। अछोला पोलिंग बूथ पर मतपेटिका में पानी डालने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता से पानी डालने में सफल नहीं हो सके। इस बीच मतदान कर्मियों पर जबर्दस्त दबाव बना रहा। इससे मतदान कर्मियों ने घंटे भर तक मतदान को रोक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-फोर्स ने दौड़ा दौड़ाकर लोगों को पीटा तब जाकर माहौल वहां का शांत हो सका। तरवाई में भी बवाल की स्थिति बनी रही। किसी तरह पुलिस ने माहौल को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें