फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा तार, फुंका पैनल, न आई बिजली न आया नल

Sun, 16 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने और कल्याणी देवी सब स्टेशन का पैनल फुंक जाने से शहर दक्षिणी के दो दर्जन बडे़ मोहल्लों के हजारों लोगाें को चौबीस घंटे गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शनिवार देर रात सब स्टेशन पर हंगामा भी किया। गनीमत रही कि लोगों का आक्रोश नारेबाजी व हंगामे तक ही सीमित रहा और कर्मचारियों को किसी अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। सब स्टेशन के पैनल में खराबी से अटाला, दरियाबाद, हसन मंजिल, अटाला चौराहा, गोल पार्क, रानीमंडी, चकैया नीम, शमसाबाद इमामबाड़े समेत दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


 बिजली गुल होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कल्याणी देवी सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियोें को दी। अधिकारियों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया तो अतरसुइया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को संभाला। आखिरकार चौबीस घंटे की जद्दोजहद के बाद विभागीय अधिकारी, कर्मचारी रविवार की शाम चार बजे आपूर्ति बहाल कर पाए, उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान हजारों लोगों को बिजली के साथ पानी के गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि एक बाल्टी पानी के लिए हैंडपंपों पर लोगाें की कतार लगी रही। कई इलाकों में पानी को लेकर मारपीट की घटनाएं भी हुईं। गनीमत रही कि बड़ा मामला नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सब स्टेशन के पैनल में खराबी आ चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की वजह से आपूर्ति में दिक्कत आई थी जिसे दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें