फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शॉप के भीतर सेल्समैन को मार डाला

Mon, 29 Feb 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके के अलीपुर गांव में शनिवार रात शराब की दुकान के भीतर सेल्समैन परमानंद (26) की जमकर पीटने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह एक व्यक्ति ने दुकान में रक्तरंजित लाश देखी तो फोन से दूसरी दुकान के सेल्समैन को बताया। वहां भीड़ लगी और खबर पाकर पुलिस पहुंची। खोजी कुत्ते और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर जांच की गई लेकिन कातिलों का सुराग नहीं मिल सका। चित्रकूट से आए परिवार के लोगों ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस को शक है कि कत्ल रात में शराब पीने आए नशेड़ियों ने किया है।
विज्ञापन


झूंसी में रहने वाले विजयशंकर यादव की मऊआइमा के अलीपुर उर्फ वीरसिंहपुर गांव में बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान है। इस बीयर शॉप में चित्रकूट में रैपुरा इलाके का अनिल कुमार बतौर सेल्समैन कार्यरत था। कभी उसे घर जाना होता तो वह चित्रकूट में ही राजापुर इलाके से अपने साले परमानंद (26) को बुलाकर सेल्समैन के काम पर लगा देता था। इधर करीब बीस दिन से परमानंद ही दुकान में था। वह बीयर शॉप में ही सोता था। शनिवार रात वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद दुकान में लौटा था।

रविवार सुबह एक व्यक्ति दुकान की तरफ गया तो शटर खुला था। अंदर फर्श पर परमानंद की खून सनी लाश पड़ी थी। उस व्यक्ति ने फोन से मऊआइमा स्थित शराब दुकान के सेल्समैन श्रीधर मिश्र को फोन से बताया। श्रीधर भी मारे गए परमानंद के गांव का रहने वाला है। वह मौके पर आ गया। उसने ही परमानंद के घरवालों को खबर दी। मऊआइमा थाने की पुलिस के साथ सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह और एसपी गंगापार राजेश चौरसिया भी पहुंच गए। शव के पास ही शराब, बीयर की खाली बोतल और नमकीन के पाउच पड़े थे। परमानंद के गले पर घाव था जिससे खून बहकर सूखा था। पास में ही खून सना चाकू पड़ा था।
विज्ञापन


परमानंद के दोनों पैरों को तख्त के पावा के बीच फंसाकर खींचा गया था। मौके के निरीक्षण से पुलिस का अनुमान है कि हत्या में तीन या चार लोग शामिल रहे होंगे। पुलिस को शक है कि शराब पीने के बाद किसी बात पर कहासुनी में यह कत्ल हुआ होगा। यह भी हो सकता है कि बकाया पैसों के  लिए झगड़ा हुआ हो। चित्रकूट से आए पिता चंद्रभूषण ने कत्ल की तहरीर में मोबाइल और पैसे लूटने का भी जिक्र किया है। पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें