फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का शव मिला कुएं में

Thu, 25 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव इलाके के बेनीपुर स्थित अपनी ननिहाल से तीन रोज पहले लापता 25 साल की युवती का शव बृहस्पतिवार को पास के कुएं में मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान है कि वह खुद कुएं में गिर गई थी।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) के मनगांव तरहटी गांव निवासी त्रिलोकीनाथ कुशवाहा की बेटी थी 25 वर्षीय रेखा। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रेखा की मां उसे झाड़फूंक के लिए 20 फरवरी को उतरांव के बेनीपुर में अपने भाई शिवकुमार के यहां लेकर आ गई। बाइस फरवरी को रेखा लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई लेकिन वह मिली नहीं। बृहस्पतिवार को रेखा के मामा ने उतरांव थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। शाम को रेखा का ममेरा भाई दीपक घर के सामने कुएं से पानी लेने गया तो उसकी बाल्टी में कुछ टकराया।

वहां कई लोग जुट गए। टार्च से रोशनी डालने पर रेखा का शव उतराता दिखा। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला और सीलकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। परिजनों ने भी आशंका जाहिर की है कि रेखा अंधेरे में घर से निकली और कुएं में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें