फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर के छापे में पकड़ी गई 14.10 करोड़ की अघोषित ज्वैलरी

Sat, 20 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने शहर के तीन बड़े ज्वैलरी शोरूम से 14.10 करोड़ की अघोषित ज्वैलरी पकड़ी है। बृहस्पतिवार की देर रात तक सिविल लाइंस स्थित राजपूत ज्वेलर्स, महाजनी टोला के संभव और प्रकाश ज्वेलर्स के यहां चली कार्रवाई के दौरान जहां बड़ी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किया तो वहीं दूसरी ओर नगद, बैंक बैलेंस एवं प्रापर्टी के कागजात आदि की जांच पड़ताल की गई। इस कार्रवाई के बाद आयकर विभाग ने शुक्रवार को छापामारी की रिपोर्ट तैयार कर ली।
विज्ञापन

 
बता दें कि इस वित्तीय वर्ष का टारगेट पूरा करने के लिए आयकर की चोरी करने वालों के यहां सर्वे, छापा मारने का निर्देश मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग के प्रधान आयकर आयुक्त फिरोज खान के निर्देश पर विभाग की अलग तीन टीमों ने सिविल लाइंस स्थित राजपूत ज्वेलर्स और महाजनी टोला स्थित संभव ज्वेलर्स एवं प्रकाश ज्वेलर्स में एक साथ छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से तीनों शोरूम में हड़कंप मच गया। इन शोरूम में बिक्री के मुकाबले टैक्स कम या न देने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद स्टॉक , कैश से जुड़े कागज जब्त कर लिए गए।

 टीमों के साथ गए वैल्यूअर्स से शोरूमों में उपलब्ध आभूषणों की तौल कराई गई। साथ ही स्टॉक, नगद और बैंक बैलेंस का रिकार्ड से मिलान किया गया। कार्रवाई देर रात तक चली। शुक्रवार की सुबह प्रधान आयकर आयुक्त फिरोज खान ने बताया कि तीनों ज्वैलर्स के यहां 14.10 की अघोषित संपत्ति मिली है। उन्होंने बताया कि राजपूत ज्वेलर्स के यहां चार करोड़, प्रकाश ज्वेलर्स के यहां नौ करोड़ एवं संभव ज्वेलर्स के यहां 1.10 करोड़ की अघोषित ज्वैलरी/संपत्ति मिली। इस दौरान तीनों कारोबारियों के प्रापर्टी के कागजात एवं कैश का मिलान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें