फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में डीजे कारोबारी को मारी गोली, गंभीर

Sat, 06 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुट्ठीगंज में शुक्रवार रात डीजे कारोबारी सुशील कुमार विश्वकर्मा उर्फ बच्चा (26) को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर भाग निकले। वह घर से सिगरेट लेने निकले था। आसपास के लोग बदमाशों के जाने के बाद वहां पहुंचे बच्चा खून से लथपथ तड़प रहा था। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। मोहल्ले के ही रजत जासवाल का गोली मारने में सामने आ रहा है। चर्चा है कि दस दिन पहले बच्चा का सांवरे नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। उसे इस रंजिश में गोली मारी गई है।
विज्ञापन


मुट्ठीगंज छोटी लोहट्टी चौराहा के स्वर्वीय मंगू विश्वकर्मा के चार बेटों में सबसे छोटा सुशील डीजे कारोबारी है। उसकी शाहगंज के इलेक्ट्रानिक मार्केट में दुकान है। वह डीजे मिस्त्री भी है। शुक्रवार रात घर से खाने के बाद सिगरेट पीने पान की दुकान पर आया था। तभी पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक कुछ दूर पर रुक गई। पीछे बैठा शख्स सुशील के करीब पहुंचा और पेट में सटाकर गोली मारकर साथी के साथ बाइक से भाग निकला। गोली चलते इलाके में अफरातफरी मच गई। शोरगुल सुनकर बच्चा के घरवाले आ गए। सूचना पर मुट्ठीगंज पुलिस आ गई। घायल को रामबाग स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ बैरहना दुर्गा प्रसाद समेत कई थानों की फोर्स आ गई। सुशील की छह महीना पहले ही लखनऊ की निधि के साथ शादी हुई है। पति को गोली लगने की बात सुनकर वह बदहवास होकर रोती रही । सुशील के भाई सुंदर विश्वकर्मा और रवि विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि बच्चा को रजत जायसवाल ने गोली मारी है। सीओ बैरहना ने बताया कि सुशील का मोहल्ले के ही सांवरे से किसी बात को लेकर दस दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में रजत ने गोली मारी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें