होलागढ़ पुलिस इन दिनों कुछ ज्यादा बेलगाम हो गयी है । तभी तो एक गंाव में दो दिन पूर्व निशक्त व्यक्ति की एक नाबालिग बेटी को चार लोग घर से भगा ले गये । किसी सुनसान जगह पर चार लोगों ने 14 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करके दूसरे दिन गांव के ही सड़क पर अर्धनग्न हालत में फेंक दिया । देखते ही देखते हो हल्ला मचा तो पड़ोस की एक महिला ने अपनी बेटी का कपड़ा पहना कर उसके घर भेजवाया ।
सोमवार को बालिका को होश आया तो बेटी का पिता बेटी को लेकर होलागढ़ थाने पहुंचा । जहां से सिपाहियों ने उसे भगा दिया और कहा कि जिन लोगों ने गलत काम किया है उनसे पैसा ले लो । इसके बाद पिता बालिका को लेकर जिला के अफसरों और कई प्रेस कार्यालय गया । बता दें कि बालिका के घर में केवल पिता ही अकेले है । मां सात वर्ष पहले कहीं भाग गयी । घर में केवल पिता ही सहारा है । सूत्रों की मानें तो आसपास के राजेश, रामू, पप्पू और एक दूसरे वर्ग का आरोपी बताया जाता है ।