फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी से दिनदहाड़े छिनैती

Sat, 20 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही की पत्नी से छिनैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के भीड़ जुट गई। सिपाही ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी तो थरवई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन

थरवई के चंदरपुर बसमहुआ निवासी अभिषेक त्रिपाठी पुलिस महकमें में सिपाही है। उसकी तैनाती दूसरे जनपद मे है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ बाइक से शहर आया था। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह गांव वापस जा रहा था। थरवई के  गारापुर गांव के पास एक सफेद की रंग बिना नंबर की अपाची बाइक से दो बदमाश पीछे से आए। बदमाशों ने बाइक अभिषेक त्रिपाठी के बगल में सटा दिया। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर सिपाही की पत्नी के गले से चेन और पर्स छीनकर भाग निकले। अभिषेक के मुताबिक पर्स 1 हजार रुपया और जरूरी कागजात था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें