फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जार्जटाउन में कोरियर कंपनी के दफ्तर में पांच लाख की लूट

Wed, 02 Mar 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन इलाके में मंगलवार रात बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसकर पांच लाख रुपये लूट लिए। नगदी लूटने के बाद बदमाश गार्ड और कर्मचारियों को चैनल के अंदर बंद कर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश में घेरेबंदी की लेकिन रात तक सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन

जार्जटाउन में सीवाई चिंतामणि रोड पर ईकार्ट कोरियर कंपनी का दफ्तर है। जो फ्लिप कार्ट के जरिए मंगाए सामान की डिलीवर करती है। मंगलवार रात लगभग नौ बजे दफ्तर के गेट पर कौशांबी के चरवा इलाके का गार्ड अमित कुमार मौजूद था। अंदर कैशियर मिथिलेश के अलावा दो कर्मचारी मुकेश और संदीप अपने काम में लगे हुए थे। तभी एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने गार्ड अमित को दफ्तर के बाहर ही दबोच लिया। लात-घूंसों से पीटने के बाद कनपटी पर तमंचा रख कर अंदर ले गए। 
गार्ड को लुटेरों के चंगुल में फंसा देखकर मिथिलेश और अन्य कर्मचारी दहशत में आ गए। बदमाशों ने धमकाया कि जितनी भी नगदी है निकाल दो, वरना गोली मार दी जाएगी। किसी ने शोर मचाया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। बदमाशों ने कैशियर के पास रखे पांच लाख दस हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद गार्ड समेत सबको चैनल वाले गेट के अंदर बँदकर दिया। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। तब एसओ जार्जटाउन आदित्य कुमार सिंह, सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी और एसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में लगी है। दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में लूट की घटना कैद है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। पुलिस को गार्ड पर संदेह है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें