फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : राजापुर के मकान में मिला प्रतियोगी छात्र का शव, दो साल से कर रहा था तैयारी

Fri, 20 Nov 2026 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। राजापुर स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार देर रात उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला था और दो साल से प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र ने की खुदकुशी। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार देर रात प्रतियोगी छात्र का शव मिला। उसकी पहचान जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के हसौली निवासी रोहन जायसवाल (23) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे मकान में छात्र का शव मिलने की सूचना मिली थी। रोहन पिछले दो वर्षों से राजापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजन शुरुआत में पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें