फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट और गुस्से ने तो नहीं ले ली जान

Mon, 04 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धांत के मौत की गुत्थी अब पोस्टमार्टम के बाद ही सुलझ सकेगी लेकिन उसकी जान जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस के मुताबिक सिद्धांत काफी गुस्से वाला और चेन स्मोकर भी था। दोपहर में झगड़े के बाद वह काफी गुस्से में था और लगातार सिगरेट पी रहा था। उसने आखिर में कैंटीन में जाकर चाय पी थी और कमरे में चला गया था। आशंका जताई जा रही है कि मौत की वजह तनाव भी हो सकता है।
विज्ञापन



सिद्धांत के मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, वह इलाहाबाद के लिए रवाना होे गए। वह दो भाइयों में छोटा था। देर रात तक परिजन इलाहाबाद नहीं पहुंच सके थे। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना था। चर्चा यह भी रही कि सिद्धांत क्रिकेट का शौकीन था और सट्टा भी खेलता था। पुलिस को यह भी पता चला है कि इधर बीच वह काफी रुपये हार भी गया था।


सिद्धांत बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई के दौरान हॉस्टल में रहता था। बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने के बाद वह कटरा में रहने लगा था। हालांकि उसका हॉस्टल में आना जाना लगा रहा। इम्तहान के दौरान वह अक्सर हॉस्टल पहुंच जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें