फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में इलेक्ट्रॉनिक शॉप का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 17 Apr 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
करेली इलाके में शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह चोरी की सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को उठा लिया। पकड़े गए आरोपी ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया माल बरामद कर अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

करेली सी ब्लॉक के रहने वाले सईदुर्रब की नूरुल्लाह रोड पर भी घर है। इसी मकान में द्वाबा इलेक्ट्रॉनिक के नाम से उनकी दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटा देख मालिक को सूचना दी। तब सईदुर्रब पहुंचे। दुकान का शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। आलमारी खुली हुई थी, लेकिन उसमें रखे 30 हजार रुपये नगद गायब थे। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
  तफ्तीश के दौरान पुलिस को कुछ क्लू मिल गया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ में वह टूट गया और चोरी की घटना कबूल ली। उसकी निशानदेही पर माल भी बरामद कर लिया। एसओ करेली संतोष शर्मा ने बताया कि एक युवक को शक के आधार पर उठाया गया है। उससे पूूछताछ की जा रही है कि उसने इलाके में हुई चोरी की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और उसके गिरोह और कौन शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें