फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे रोज भी बमबाजी और फायरिंग

Wed, 10 Jan 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हॉस्टलों के छात्रों के बीच टकराव के चलते मंगलवार दोपहर भी फायरिंग के साथ ही बमबाजी की गई। एसएसएल (सर सुंदर लाल छात्रावास) के बाहर बम पटके गए, जिसके लिए हालैंड हॉल के छात्रों को जिम्मेदार बताया गया। कुछ फायर भी किए गए। दो लोग जख्मी हुए। उसी दौरान केपीयूसी के सामने भी बमबाजी और पथराव किया गया। खलबली मची तो खबर पाकर पुलिस के साथ ही विश्वविद्यालय के भी अधिकारी पहुंचे। संयुक्त टीम ने हॉस्टलों का निरीक्षण किया और छात्रों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


हॉलैंड हॉल और एसएसएल हॉस्टल के बीच पिछले चार रोज से टकराव के चलते बमबाजी की जा रही है। रविवार रात के बाद सोमवार दोपहर भी इन हॉस्टलों के बाहर बम धमाके हुए थे। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची। पुलिस ने चेतावनी दी कि छात्र बाज आएं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे फिर बम धमाकों के साथ गोलियां चलीं।
एक घटना केपीयूसी हॉस्टल और कर्नलगंज चौराहे के बीच हुई। वहां चाय की दुकान के पास धमाके हुए और फायर किए गए। पथराव भी हुआ। भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोग दूर भाग गए। कटरा में रहने वाले ठेेकेदार विनय यादव का आरोप है कि हमला उन पर हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे दुश्मनी रखने वाले निष्कासित छात्र अविनाश दुबे ने दोस्तों संग विश्वविद्यालय से उनका पीछा किया और वह चाय की दुकान पर आकर खड़े हुए तो हमला कर दिया। वह एक परिचित की बाइक पर बैठकर वहां से भागे वरना उनकी हत्या कर दी जाती। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो सड़क पर दो खोखे मिले।
विज्ञापन


लगभग उसी समय एसएसएल हॉस्टल के बाहर भी बम धमाके हुए। एसएसएल से भी पथराव किया गया। आरोप है कि हॉलैंड हॉल के छात्रों ने बमबाजी की थी। खबर पाकर वहां पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। संयुक्त टीम ने दोनों हॉस्टलों का निरीक्षण किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो.रामसेवक दुबे ने एसएसएल हॉस्टल के अधीक्षक से कहा कि बमबाजी करने वालों छात्रों को चिह्ति करें। इस दौरान हॉलैंड हॉल में रहने वाले छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव भी मौजूद थे। चीफ प्रॉक्टर ने वहां मौजूद छात्रों से कहा कि अब ऐसी कोई घटना सामने आई तो दोनों हॉस्टल 15-15 दिन के लिए खाली करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें