फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मौसेरे भाई की शादी में गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पांच घंटे बाद पुलिस को दी गई सूचना

Mon, 23 Nov 2026 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे अमित कुमार (18) का शव घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे अमित कुमार (18) का शव घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह करीब छह बजे दी गई। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने से पहले ही शव को फंदे से उतारा जा चुका था।

मृतक के भाई अंशु कुमार के मुताबिक पूरा परिवार घर के नजदीक मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने गया था। परिवार के ज्यादातर सदस्य रात करीब 10 बजे घर लौट आए थे, लेकिन अमित दोस्तों से बातचीत करने के बहाने शादी समारोह में ही रुक गया था। इसके बाद रात करीब एक बजे उसका शव घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

परिजनों के मुताबिक अमित करीब दो महीने पहले नासिक की एक ऑटो पार्ट्स कंपनी में नौकरी करने गया था। दीपावली के बाद 15 नवंबर को वह घर लौटा था। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें