फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत

Sat, 05 Sep 2015 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज इलाके में ट्रिपलआईटी के पास शुक्रवार देररात बाइक सवार बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर दंपती को गोली मार दिया। सिर में गोली लगने से पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद लुटेरे भाग निकले। पति-पत्नी नाइट शो में फैंटम फिल्म देखकर घर जा रहे थे। कंट्रोल रूम की सूचना पर इलाके में खलबली मच गई। कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस ने घेरेबंदी की लेकिन रात तक बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पीपलगांव के रहने वाला साजिद अली की वहीं पुलिस चौकी के पास नाई की दुकान है। वह रात पत्नी तैयबा के साथ बाइक से सिविल लाइंस मूवी देखने आए थे। रात का शो देखकर वह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। झलवा ट्रिपल आईटी चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर रोक लिया। बदमाश साजिद की सोने की चेन और नगदी लूटने लगे। साजिद बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने तमंचा निकाल गोली चला दिया। कुछ दूर पर खड़ी तैयबा बीच में आ गई। गोली उसके सिर में लगी और लहूलुहान हो गई। खून से लथपथ पत्नी को देखकर साजिश चीख पड़ा। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल युवती को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक साजिद के साथ तैयबा की चार महीने पहले शादी हुई थी। ऐसे में बदमाशों ने सिर्फ तैयबा को ही निशाना क्यों बनाया। जबकि विरोध साजिद कर रहा था। तैयबा का पर्स और जेवर सुरक्षित था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया प्रारंभिक जांच में लूट की बात सामने नहीं आ रही है। रुपये और जेवर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें