फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 08 May 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नलगंज में शनिवार रात बैंक कैशियर की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह मां के देर तक न उठने पर कमरे में देखने गया बेटा मां को फांसी पर लटकते देख चीख पड़ा। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें महिला ने लिखा कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी रही हैं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
विज्ञापन


कर्नलगंज निवासी अनूप मालवीय एसबीआई बैंक में कैशियर हैं। उनके दो बेटे और बेटी है। बड़ा बेटा बंगलौर में इंजीनियर है। अनूप इन दिनों इलाज के लिए चेन्नई गए हैं। घर में पत्नी अंजू मालवीय उर्फ गुड़िया (52), बेटी और छोटा बेटा अर्पित थे। शनिवार रात अर्पित बाहर से आया तो मां अंजू ने उसे खाना दिया। बेटे को खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गईं। रविवार सुबह अर्पित सोकर उठा तो मां के अभी तक सोकर न उठने पर शक हुआ। वह भागकर मां के कमरे गया तो वहां का नजारा देखकर चीख पड़ा।

अंदर कमरे में अंजू का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के चुल्ले से लटक रहा था। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय नरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है कि जिसमें महिला ने जिंदगी से ऊब कर अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें