फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में बवाल, तोड़फोड़ और फायरिंग

Sat, 18 Jul 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कटरा में शुक्रवार रात कार पार्किंग के विवाद में व्यापारी और एक लॉज के छात्र आमने-सामने आ गए। जमकर बवाल हुआ। पथराव और फायरिंग से खलबली मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज पहुंचे और मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


कर्नलगंज के कटरा इलाके में स्थित अमन होटल के बगल में लॉज है। वहां सैकड़ों की संख्या में छात्र रहते हैं। रात में लॉज के एक छात्र से मिलने एक युवक कार से पहुंचा। कार सवार ने कार होटल के अंदर पार्क करना चाही तो इस बात को लेकर लॉज के लड़कों और होटल मालिक से कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर छात्रों की भीड़ जुट गई। इतने में होटल मालिक से मारपीट शुरू हो गई। कारोबारी से मारपीट होता देख कटरा के व्यापारी और स्थानीय लोग भी दौड़े। लोगों को आता देख छात्र लॉज की तरफ चले गए। फिर दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी।

फायरिंग और बमबाजी भी हो गई। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही छात्र लॉज के अंदर चले गए। पथराव में एक कार और होटल के बाहर खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होटल अमन और अच्छे लॉज के छात्रों के बीच पार्किंग के विवाद में झगड़ा हुआ था। फिलहाल मामला शांत हो गया है। फोर्स तैनात है। सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें