फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी के निदेशक को दी धमकी

Thu, 25 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 एमएनएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर पी चक्रवर्ती को एक कर्मचारी ने अपशब्द कहते हुए धमकी दे दी। सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर शिवकुटी थाने में नामजद मुकदमा लिखा गया है। आरोपी कर्मचारी घटना के बाद से गायब है।
विज्ञापन

एमएनएनआईटी के सुरक्षाकर्मी धमेंद्र सिंह ने बुधवार को शिवकुटी थाने में तहरीर दी जिसमें लिखा है कि निदेशक प्रो. पी चक्रवर्ती निरीक्षण के लिए निकले थे। तभी उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय में रविशंकर शुक्ला को काम में उदासीनता और शिथिलता के लिए टोका। आरोप है कि रविशंकर ने निदेशक को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दे दी। उसकी इस हरकत से बाकी कर्मचारी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें