फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पुल पर हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नए यमुना पुल पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से आई गंभीर चोट, मौकेपर तोड़ा दम
एनटीपीसी बारा में थे तैनात, ड्यूटी पर जाते वक्त हुई घटना

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नए यमुना पुल पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एनटीपीसी कर्मी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह स्कूटी से छिटककर दूर जा गिरे। गंभीर चोटें आने केकारण उनकी मौकेपर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और रोते-बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम केबाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में अज्ञात चालक केखिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिव्यांग सुभाष चंद्र पाल(45)पुत्र छेदी लाल पाल झूंसी स्थित त्रिवेणीपुरम केरहने वाले थे। वह एनटीपीसी बारा में बतौर स्टोर कीपर तैनात थे। रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह ड्यूटी पर जाने केलिए निकले। स्कूटी पर सवार सुभाष करीब आठ बजे नए यमुना पुल पर स्थित क्रॉसिंग केपास पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से सुभाष स्कूटी से छिटककर दूर जा गिरे। इसमें उनकेसिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उनकी सांसें थम र्गइं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चचेरे भाई योगेश ने बताया कि सुभाष मूलत: थरवई केरहने वाले थे। परिवार में पत्नी धनवती और एक बेटा है। कीडगंज एसओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात चालक केखिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें