फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से छेड़खानी, भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी से छेड़खानी, भाई को पीटा
विज्ञापन

0 घटना के हफ्ते भर बाद रिपोर्ट दर्ज
इलाहाबाद। साउथ मलाका में हीवेट रोड पर रहने वाले एक युवक ने अपनी भाभी से छेड़खानी की। बीच बचाव करने आए अपने भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के एक हफ्ते बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। हीवेट रोड की रहने वाली महिला का आरोप है कि 17 अगस्त को वह रात में घर में अकेली थी। उसी समय देवर सूरज गुप्ता तीन चार अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो उसने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर पति भी आ गया तो सूरज के साथ गए लड़कों ने उसे भी जमकर पीट दिया। अगले दिन महिला और उसके पति ने चौकी पर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में वे इंस्पेक्टर से मिले। घटना की जांच कराई गई। इसके बाद 22 अगस्त की शाम सूरज गुप्ता और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें