ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
लेडिय़ारी (ब्यूरो)। कोरांव थाना क्षेत्र के कस्बा लेड़ियारी रोड पर बुधवार को शाम सात बजे तकरीबन सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोरांव थाना क्षेत्र के बिरहा गांव निवासी रमाकांत (22) पुत्र रामराज कोल अपने साथी रामबाबू पुत्र रामदास कोल निवासी बिरहा, कोरांव के साथ बाइक से कोरांव आ रहा था। अंबेडकर नगर तालाब के पास कोरांव से लेड़ियारी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक तो क्षतिग्रस्त हुई ही, बाइक चला रहे रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे और सीएचसी ले गए जहां पर रमाकांत को मृतक घोषित कर दिया गया। घायल का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।