फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने की अभद्रता, भड़के संतों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज में बांगड़ धर्मशाला के पास होमगार्ड की अभद्रता से आक्रोशित संतों ने रास्ता जाम करने की कोशिश की। पेशवाई में शामिल होने के बाद वाहन पर सवार होकर संत अलोपीबाग की ओर लौट रहे थे। चूंकि इस रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है ऐसे में वह बांगड़ धर्मशाला के सामने से वाहन मोड़ने लगे। इसी दौरान वहां तैनात होमगार्ड महेश शुक्ला ने उन्हें वाहन आगे से मोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोप था कि होमगार्ड ने अभद्रता की जिससे संत भड़क उठे। उन्होंने वहीं रास्ता जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंची और संतों को समझाया। बाद में होमगार्ड ने माफी मांगी जिसके बाद संत शांत हुए। कीडगंज पुलिस का कहना है कि होमगार्ड के माफी मांगने पर संत चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें