सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज
लालगंज। महिला की पिटाई व तोड़फोड़ को लेकर सात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा समेत तोड़फोड़ का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लालगंज कोतवाली के इदिलपुर निवासी अटला खातून पुत्र समीउल्ला कर आरोप है कि 28 जून को गांव के मोनू, वहीद, नासिर, इरशाद, खालिद, रुखसाना व सलमा बेगम ने एक राय होकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा और घर के भीतर रखे कीमती सामानों में तोड़फोड़ की। कुल्हाड़ी से हुए हमले में उसकी बहन सफीला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।