धोख से जमीन का बैनामा कराने वाले लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर निवासी बेनी माधव के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। बेनी माधव का आरोप है कि उसके गाटा संख्या 147 का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 20 अगस्त 2017 को पड़ोस के रहने वाले जयकली पत्नी शिवप्रसाद, बाबूलाल, सुरेश, गीता, देवतादीन, अवधेश, शिव प्रसाद, राम निहोर निवासीगण सेतापुर और अमृतलाल पुत्र रामदीन निवासी आममऊ ककरहा थाना अंतू ने बैनामा करा लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।