फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्टल के लड़कों ने लॉज और गाड़ी में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हास्टल के लड़कों ने लॉज में की तोड़फोड़
विज्ञापन

बाइक तोड़ी, साइकिल खड़ी करने के विवाद में झगड़ा

इलाहाबाद।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बैंक रोड इलाके में 26 अक्तूबर की रात हास्टल के लड़कों ने एक लाज में पथराव कर तोड़फोड़ कर दिया। लॉज के सामने साइकिल खड़ी करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। 50-60 लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बैंक रोड पर पंकज कुमार का लॉज है। 26 अक्तूबर की रात लॉज के सामने साइकिल खड़ी कर एक छात्र सामने ढाबे में खाना खाने चला गया। जब लौटा तो पंकज के बेटे से उसकी इस बात को लेकर झड़प हो गई कि उसने साइकिल लॉज के सामने क्यों खड़ी की। छात्र ने हास्टल में फोन कर लड़कों बुला लिया। 50-60 की संख्या में लड़के इकट्ठे हो गए। उन लोगों ने लॉज पर पथराव कर दिया। पंकज के बेटे की पिटाई कर बाइक तोड़ दी। लॉज के अंदर भी तोड़फोड़ की। पंकज की पत्नी रेखा ने ताराचंद हास्टल के लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें