रजिस्ट्री वापस न करने पर मुकदमा
इलाहाबाद। कीडगंज के बैरहना में रजिस्ट्री न वापस करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भुक्तभोगी ने पैसे वापस कर दिए इसके बाद भी उसकी रजिस्ट्री वापस नहीं हुई। बैरहना के रहने वाले बालेंद्र नाथ चौबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने बैरहना के राजेश तिवारी के पास रजिस्ट्री जमा कर एक लाख 37 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने पैसे वापस कर दिए, लेकिन राजेश तिवारी ने रजिस्ट्री वापस नहीं की। 14 सितंबर को धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।