फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी पिता को मार दिया चांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी पिता को मार दिया चांटा
विज्ञापन

शोहदे की दबंगई देख भीड़ हुई आक्रोशित, पकड़कर पीटा
पाक्सो एक्ट और छेड़खानी के तहत भेजा गया जेल
इलाहाबाद। धूमनगंज के झलवा इलाके में मंगलवार को एक शोहदे ने छात्रा से सरेआम छेड़खानी की। इतना ही नहीं उसके पिता को थप्पड़ भी मार दिया। शोहदे की दबंगई देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत उसे जेल भेज दिया गया।
पीपलगांव की रहने वाली एक छात्रा झलवा स्थित इंटर कालेज में पढ़ती है। एक युवक छात्रा को करीब पांच छह महीने से आते जाते परेशान कर रहा था। कभी वह बाइक से पीछा करता तो कभी अश्लील कमेंट करता। छात्रा इतना परेशान हो गई थी कि कुछ दिनों से उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। छात्रा के पिता को यह बात पता चली तो वह उसे छोड़ने के लिए आने जाने लगे। मंगलवार पिता पुत्री स्कूल से वापस घर जा रहे थे तभी शोहदे ने उन्हें रोक लिया। बोला कि अगर मुझसे शादी न कराई तो तेजाब फेंककर चेहरा खराब कर दूंगा। पिता ने रोकने की कोशिश की तो उसने चांटा मार दिया। तब तक आस पास के लोगों की भीड़ लग गई थी। उन लोगों ने शोहदे को पकड़कर जमकर पीटना शुरू कर दिया। छात्रा के पिता ने कंट्रोल रूम को फोन कर पुलिस बुला ली। आरोपी मंगल पटेल कच्ची सड़क दारागंज का रहने वाला है। उसके ऊपर पाक्सो एक्ट, छेड़खानी, मारपीट धमकी समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पड़ोसी ने हाथ पकड़ खींचा
इलाहाबाद। धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर में रहने वाली एक महिला का पड़ोसी ने हाथ पकड़कर खींच लिया। सड़क पर हुई घटना से महिला हतप्रभ रह गई। पति के आने के बाद उन्होंने पड़ोसी मिथिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें