फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक मैनेजर के नाम से उड़ा दी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर के नाम पर उड़ा दी रकम
विज्ञापन

- एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर की धोखाधड़ी
इलाहाबाद। बम्हरौली में रहने वाले एक व्यक्ति को बैंक मैनेजर बनकर फोन करने वाले शातिर ने एटीएम कार्ड की जानकारी लेने के बाद खाते से मोटी रकम पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर धूमनगंज थाने में मुकदमा लिखकर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मंदर देहमाफी गांव में रहने वाले केदार नाथ पटेल के पुत्र नीरज कुमार को पांच सितंबर को इंटरनेट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले शातिर शख्स ने फोन किया। खुद को स्टेट बैंक की बम्हरौली शाखा का मैनेजर अमित मिश्रा बताते हुए उसने नीरज से कहा कि उसका एटीएम कार्ड ब्लाक होने वाला है। उसे अपडेट किया जाना जरूरी है। उसने नीरज से एटीएम कार्ड का डिटेल पूछा। शातिर ठग को बैंक मैनेजर समझकर नीरज ने कार्ड नंबर समेत सारा डिटेल बता दिया कुछ ही देर बाद नीरज के मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। उसके खाते से शातिर ने 49 हजार रुपये उड़ा दिए। इन मैसेज से घबराए नीरज ने बैंक जाकर पूछा तो पता चला कि वह इंटरनेट से अपराध करने वाले गिरोह की ठगी का शिकार हो गया है। धूमनगंज थाने की पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए शातिर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें