फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकमा-सुरजीत हत्याकांड में जाबिर ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलकमा-सुरजीत हत्याकांड में जाबिर ने किया सरेंडर
विज्ञापन

पहली विवेचना में जाबिर के खिलाफ दाखिल हुई थी चार्जशीट
तीसरी विवेचना में आया था अतीक और अशरफ का नाम, दोनों के खिलाफ दाखिल है चार्जशीट
प्रयागराज। धूमनगंज के मरियाडीह में 2015 में अलकमा और सुरजीत हत्याकांड में बेली के जाबिर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोहरे हत्याकांड में अब तक तीन विवेचना हो चुकी है। पहली विवेचना में अतीक के विरोधियों कम्मो-जाबिर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। बाद में दूसरी और तीसरी विवेचना में दोनों को क्लीन चिट मिल गई और अतीक-अशरफ समेत 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन

अतीक के बेहद करीबी लोगों में शुमार फरहान और आबिद की चचेरी बहन अलकमा और उसके ड्राइवर सुरजीत की मरियाडीह में 2015 में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कभी अतीक के करीबी रहे फिर बाद में विरोधी हो गए कम्मो, जाबिर, साबिर, वसी अहमद, मकसूद, इंतेखाब आलम और तौसीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। बाद में मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। पुनर्विवेचना के आदेश दिए गए। दूसरी विवेचना में कम्मो जाबिर समेत सभी को बरी कर दिया गया। इस पर आपत्ति की गई तो तीसरी विवेचना हुई। तीसरी विवेचना में पुलिस ने इस मामले को आनर किलिंग का मामला बताते हुए अलकमा के भाइयों फरहान, आबिद और शेरू, अतीक अहमद, अशरफ, अकबर, पप्पू बेली, आसिफ, जावेद, मुन्ने, फैसल, एजाज अख्तर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। जाबिर के वकील परवेज ने बताया कि जाबिर को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी लेकिन पहली विवेचना में उसके खिलाफ चार्जशीट है, इसलिए उसने बुधवार को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें