फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करने को लेकर विवाद में चला चापड़

विज्ञापन
विज्ञापन
डांस करने के विवाद में चला चाकू, युवक घायल
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के नार्थ मलाका की घटना, पुलिस ने संभाला मामला
दो समुदाय के युवकों का मामला होने पर थी बवाल की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के नार्थ मलाका में होली जलने के बाद डांस के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। मामला दो समुदायों के युवकों से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि कोतवाली पुलिस ने मामला संभाल लिया। घायल युवक की मां की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शनिवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन

गुड़िया पत्नी छोटू बत्रा कोतवाली थाना क्षेत्र के नॉर्थ मलाका में रहती है। उसका बेटा शानू अपने पिता के साथ इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। गुड़िया का आरोप है कि एक मार्च को होलिका जलने के बाद शानू दोस्तों के साथ मोहल्ले में ही डांस कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही शेबू किसी बात को लेकर उससे विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने शानू पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई। शानू खून से लथपथ होकर चीखा तो आरोपी भाग निकला। खबर मिली तो घरवाले भागते हुए पहुंचे। जानकारी पर पुलिस भी आ गई। घायल शानू को एसआरएन अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। दो समुदायों का मामला होने के कारण माहौल बिगड़ने की आशंका थी। हालांकि पुलिस ने मामला संभाल लिया। गुड़िया ने तहरीर देकर शेबू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी शेबू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें